1. निम्नलिखित में से किस दिन विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है? 15 मार्च
2. किस देश की पहल से सार्क देशों द्वारा कोरोना वायरस से निपटने के लिए संयुक्त रणनीति बनाये जाने की घोषणा की गई है? भारत
3. निम्नलिखित में से किस कंपनी ने भारत में DigiPivot नामक सेवा की शुरुआत की है? गूगल
4. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने हाल ही में पारदर्शी तरीके से भूमि अधिग्रहण के लिए किस नाम से पोर्टल जारी किया है? भूमि राशि
5. निम्नलिखित में से किस टीम ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी खिताब जीत लिया है? सौराष्ट्र
6. भारत का कौन सा राज्य राष्ट्रीय बायो फ्यूल पॉलिसी लागू करने वाला पहला राज्य है? राजस्थान
7. किस यूनिवर्सिटी द्वारा किये गये शोध में कहा गया है कि जो प्रजातियाँ आजीविका के लिए हिम आवरण पर निर्भर रहती हैं, उन्हें ग्लोबल वार्मिंग के कारण निकट भविष्य में संकट का सामना करना पड़ सकता है? लिनई यूनिवर्सिटी
8. महाराष्ट्र मंत्रिमंडल द्वारा मुंबई सेंट्रल का नाम परिवर्तित करके क्या रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है? नाना जगन्नाथ शंकर सेठ टर्मिनल
9. निम्नलिखित में से किस अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार सीरिया और यमन क्षेत्र में युद्ध संकट के कारण प्रत्येक 10 मिनट में एक बच्चे की मौत हो रही है? UNICEF
10. निम्नलिखित में से किस राज्य सरकार द्वारा अपने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर ‘आरोग्य मित्र’ तैनात करने की घोषणा की गई है? उत्तर प्रदेश
11. जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल जी.सी. मुर्मू का सलाहकार हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है? बशीर अहमद खान
12. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारत के किस पूर्व मुख्य न्यायाधीश को हाल ही में राज्यसभा का सदस्य मनोनीत किया है? रंजन गोगोई
13. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने जमा निधि पर अपनी ब्याज दरों को निम्न में से कितने फीसदी तक कम कर दिया है? 8.5 फीसदी
14. हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा कौशल सतरंग योजना शुरू की गई है? उत्तर प्रदेश
15. भारत ने किस देश में तीन स्कूलों के निर्माण के लिए 16 मार्च 2020 को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं? नेपाल
16. राज्य सभा द्वारा हाल ही में कितने विश्वविद्यालयों को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा देने के लिए विधेयक पारित किया गया? 3
17. किस राज्य द्वारा पारित किये गये अध्यादेश के अनुसार दंगों से हुए नुकसान की भरपाई दंगाईयों से की जाएगी? उत्तर प्रदेश
18. ‘SAARC Covid-19 इमरजेंसी फंड’ के लिए भारत ने कितनी सहायता राशि देने की घोषणा की है? 10 मिलियन डॉलर
19. भारत के किस राज्य में आयोजित होने वाले चैत्र जात्रा उत्सव को COVID -19 संक्रमण के खिलाफ ज़रूरी उपाय के रूप में रद्द कर दिया गया है? ओडिशा
20. भारत में बने किस हल्के लड़ाकू विमान ने फाइनल ऑपरेशनल क्लीयरेंस हेतु पहली सफल उड़ान भरी? तेजस
21. NASSCOM फाउंडेशन ने निम्नलिखित में से किस कंपनी के साथ मिलकर भारत में ‘इनोवेट फॉर एक्सेसिबल इंडिया’ नामक अभियान लॉन्च किया है? माइक्रोसॉफ्ट इंडिया
22. हाल ही में किस राज्य ने अंग दान तथा प्रत्यारोपण में तमिलनाडु और तेलंगाना को पीछे छोड़ दिया है? महाराष्ट्र
Current affairs in Hindi pdf 2020
23. रेटिंग एजेंसी मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस ने हाल ही में 2020 के लिये भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाकर कितने फीसदी कर दिया है? 5.3 फीसदी
24. लोकसभा ने हाल ही में गर्भपात (Abortion) की अधिकतम सीमा 20 सप्ताह से बढ़ाकर कितने सप्ताह करने की अनुमति देने वाले विधेयक को पारित कर दिया? 24 सप्ताह
25. इराक के राष्ट्रपति बरहम सालेह ने हाल ही में किसे प्रधानमंत्री के रूप में नामित किया है? अदनान जुरफी
26. हाल ही में किस देश ने प्रतिस्पर्धा-विरोधी व्यवहार के लिए एप्पल पर 1.1 बिलियन यूरो का जुर्माना लगाया है? फ्रांस
27. निम्नलिखित में से किसे युगांडा में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया? ए. अजय कुमार
28. पूर्व राज्यसभा सदस्य और दिग्गज पत्रकार का क्या नाम है जिनका 17 मार्च 2020 को निधन हो गया? पाटिल पुटप्पा
29. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च द्वारा 17 मार्च 2020 को जारी जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस भारत में किस स्टेज पर पहुंच चुका है? स्टेज-2
30. निम्नलिखित में से किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश द्वारा हाल ही में ‘मुख्यमंत्री एडवोकेट वेलफेयर स्कीम’ शुरु की गई है? दिल्ली
31. सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, दक्षिणी राज्यों के मामलों की सुनवाई के लिए निम्नलिखित में से किस स्थान पर एक पीठ का गठन किया गया है? चेन्नई
32. निम्नलिखित में से किस टीम ने इंडियन सुपर लीग 2019-20 का खिताब जीता है? एटीके
33. आंध्र प्रदेश सरकार ने निम्नलिखित में से किसे हाल ही में राज्य के पर्यटन विकास निगम का चेयरमैन नियुक्त किया है? अश्विनी लोहानी
34. भारत के किस संस्थान ने हाल ही में शीघ्र रक्तस्राव रोकने के लिए स्टार्च आधारित एक हेमोस्टैट पदार्थ विकसित करने में सफलता प्राप्त की है? नैनो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान
35. अमेरिकी क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनी सेल्सफोर्स ने एसबीआई की किस पूर्व चेयरपर्सन को अपनी भारतीय इकाई सेल्सफोर्स इंडिया का चेयरमैन और सीईओ नियुक्त किया है? अरुंधती भट्टाचार्य
36. रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में भारतीय वायुसेना के लिए कितने स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान खरीदने की मंजूरी दे दी है? 83
37. लोकसभा में पारित विमान (संशोधन) विधेयक, 2020 के संदर्भ में निम्न में से कितने नियामक संस्थानों को वैधानिक निकायों में परिवर्तित किया जायेगा? 3
38. किस राज्य सरकार ने हाल ही में एससी/एसटी कर्मचारियों के लिए पदोन्नति में आरक्षण को हटा दिया है? उत्तराखंड सरकार
39. किस बैंक ने हाल ही में कोरोना वायरस महामारी से निपटने हेतु विकासशील सदस्य देशों के लिये 6.5 अरब डॉलर का पैकेज देने की घोषणा की? एशियाई विकास बैंक
40. भारत में बने किस हल्के लड़ाकू विमान ने फाइनल ऑपरेशनल क्लीयरेंस हेतु पहली सफल उड़ान भरी? तेजस
41. भारत के किस प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी का 83 वर्ष की उम्र में कोलकाता में निधन हो गया है? प्रदीप कुमार बनर्जी
42. विश्व गौरेया दिवस दुनिया भर में किस दिन मनाया जाता है? 20 मार्च
43. हाल ही में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने संयुक्त रूप से आयुष्मान भारत के तहत किस योजना की शुरुआत की है? स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम
44. किस देश ने हाल ही में परमाणु सक्षम हाइपरसोनिक मिसाइलों का सफल परीक्षण किया? अमेरिका
45. हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है? मध्य प्रदेश
46. निम्नलिखित में से किस दिन विश्व जल दिवस मनाया जाता है? 22 मार्च
47. हाल ही में जारी किये गये विश्व खुशहाली सूचकांक में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है? 144वां
48. भारत के किस पर्वतारोही है सातों महाद्वीपों में सबसे ऊँचे ज्वालामुखी पर चढ़ाई करने वाले पहले भारतीय बनने का रिकॉर्ड बनाया है? सत्यरूप सिद्धांत
0 टिप्पणियाँ